कांकेर में एक महिला रैपिड टेस्ट में पाई गई कोरोना पॉजिटिव, सैंपल RT-PCR जांच के लिए भेजा
कांकेर में एक महिला रैपिड टेस्ट में पाई गई कोरोना पॉजिटिव, सैंपल RT-PCR जांच के लिए भेजा
कांकेर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हर दिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। कांकेर जिले में पुणे से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आया है।
Read More News: राहुल गांधी नहीं मनाएंगे अपना 50वां जन्मदिन, गरीबों को भोजन-कपड़ा देकर सेवा दिवस मनाएगी कांग्रेस
CMHO ने इसकी पुष्टि की है। वहीं अब महिला का सैंपल लेकर RTPCR जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना की पुष्टि होगी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर महिला को क्वारंटाइन किया गया है।
Read More News: राज्यसभा का रण, 8 राज्यों की 19 सीटों पर वोटिंग जारी, शाम तक ही आ जाएंगे नतीजे
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कई मामले सामने आए हैं जो रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद RT-PCR जांच में निगेटिव पाए गए। वहीं अब महिला की भी RTPCR रिपोर्ट के परिणाम को ही अंतिम माना जाएगा।
Read More News: जम्मू कश्मीर में 8 आतंकियों को सेना के जवानों ने पहुंचाया जहन्नुम, शोपियां में 5 और पंपोर में 3 दहशतगर्द ढेर

Facebook


