कोरोना संक्रमित पत्थरबाज अस्पताल से फरार, चार आरक्षक निलंबित, DGP ने किया 50 हजार इनाम का ऐलान

कोरोना संक्रमित पत्थरबाज अस्पताल से फरार, चार आरक्षक निलंबित, DGP ने किया 50 हजार इनाम का ऐलान

कोरोना संक्रमित पत्थरबाज अस्पताल से फरार, चार आरक्षक निलंबित, DGP ने किया 50 हजार इनाम का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 19, 2020 5:35 pm IST

जबलपुर: इंदौर में पत्थरबाजी करने वाला कोरोना पॉजिटव मरीज के अस्पताल से भागने के मामले में पुलिस विभाग ने चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं, डीजीपी ने आरोपी के ऊपर घोषित किए गए इनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार कर दी है। बता दें कि आरोपी पर पहले 10 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया गया था।

Read More: तेलंगाना में 7 मई तक रहेगा लॉक डाउन, कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया फैसला

गौरतलब है कि इंदौर में मेडिकल स्टॉफ और पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को जबलपुर शिफ्ट ​किया गया था। यहां उसे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर आरोपी युवक अस्पताल से फरार हो गया।

Read More: किसानों को फसल बीमा के मिलेंगे 2990 करोड़ रुपए, सरकार ने जमा किया 22 सौ करोड़ रुपए का प्रीमियम

बता दें कि जबलपुर में इंदौर के पत्थरबाजों में से 1 आरोपी कोरोना पॉज़िटिव निकला है, इस आरोपी को इंदौर से जबलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। इंदौर से रासुका की कार्रवाई के बाद चार आरोपी जबलपुर आए थे। यहां जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि इन पत्थरबाजों ने इंदौर में नर्स और डॉक्टर और पुलिस पर ही पत्थरबाजी कर दी थी। जिसके बाद सरकार ने जांच के बाद कार्रवाई की और इन पर रासुका लगा दिया था।

Read More: छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण में पूरे देश के समक्ष बना उदाहरण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"