छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट, एक ही दिन में मिले 1052 नए मरीज, 8 की मौत

Ads

छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट, एक ही दिन में मिले 1052 नए मरीज, 8 की मौत

  •  
  • Publish Date - August 20, 2020 / 06:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। आज पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 1052 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 554 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग का निर्देश, कहा- सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की तकलीफ होने पर 24 घंटे के भीतर कराएं कोरोना जांच

आज मिले कुल 1052 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 18637 हो गई है। इनमें से 11739 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 6726 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 172 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: गणेश चतुर्थी और रविवार को भी खुली रहेंगी मेकाहारा की ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे रहेगी जारी

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 341
दुर्ग- 228
राजनांदगांव- 57
दंतेवाड़ा- 38
सुकमा- 37
रायगढ़- 36
सरगुजा- 34
जांजगीर- 30
कोरिया- 30
कोरबा- 21
नारायणपुर- 20
कांकेर- 20
जशपुर- 19
सूरजपुर- 17
बिलासपुर- 16
बालोद- 15
कोंडागांव- 14
धमतरी- 13
कवर्धा- 13
बलौदाबाजार- 9
गरियाबंद- 8
मुंगेली- 8
बीजापुर- 8
महासमुंद- 6
बस्तर- 6
बेमेतरा- 4
बलरामपुर- 4