बीड के प्याज किसान को फसल के लिए मिला सिर्फ 50 पैसे प्रति किलो का दाम

Ads

बीड के प्याज किसान को फसल के लिए मिला सिर्फ 50 पैसे प्रति किलो का दाम

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 07:08 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र के बीड के एक किसान ने सोमवार को दावा किया कि उसे अपनी प्याज की फसल के लिए सिर्फ 50 पैसे प्रति किलोग्राम के दाम मिले हैं। इसके चलते किसानों को बहुत ज्यादा तनाव झेलना पड़ रहा है।

बीड के अरणवाड़ी इलाके के भास्कर शिंगारे ने बताया कि वह 22 मई को अपनी 602 किलोग्राम प्याज की खेप सोलापुर की कृषि उपज मंडी समिति में ले गए थे और उन्हें इसके लिए 301 रुपये मिले।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मजदूरी, परिवहन वगैरह मिलाकर उत्पादन की कुल लागत 1,382 रुपये आई। इसलिए, मुझे अपनी जेब से 1,082 रुपये देने पड़े। मैंने पहले एक छोटा ट्रैक्टर खरीदा था और इस रकम से उसकी मासिक किस्त चुकाने वाला था। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है।’’

उन्होंने कहा कि इतनी कम कीमतों की वजह से किसान इतने बेबस हो गए हैं कि सरकार को जल्द से जल्द दखल देना चाहिए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय