कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 हजार पार, आज फिर मिले 1346 नए संक्रमित
कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 हजार पार, आज फिर मिले 1346 नए संक्रमित
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। आज पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 1346 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 485 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 7 संक्रमितों की मौत हो गई है।
आज मिले कुल 1346 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 30092 हो गई है। इनमें से 16303 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 16520 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 269 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
Read More: इस एक्टर ने घर पर काम करने वाले दलित कर्मचारी से की मारपीट, सिर मुंडवाकर भेजा घर!
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 669
बिलासपुर- 102
राजनांदगांव- 82
दुर्ग- 74
सरगुजा- 58
जांजगीर- 42
सूरजपुर- 49
बलौदाबाजार- 35
रायगढ़- 44
कवर्धा- 27
गरियाबंद- 15
जशपुर- 13
बेमेतरा- 19
धमतरी- 13
महासमुंद- 31
कोरबा- 14
बस्तर- 12
नारायणपुर- 11
बालोद- 16
मुंगेली- 4
बलरामपुर- 4
कोरिया- 3
दंतेवाड़ा- 3
बीजापुर- 2
अन्य राज्य- 2
कोण्डागांव- 1
कांकेर- 1

Facebook


