छत्तीसगढ़ में आज टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 808 नए कोरोना मरीज, अकेले रायपुर से 267 संक्रमित

छत्तीसगढ़ में आज टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 808 नए कोरोना मरीज, अकेले रायपुर से 267 संक्रमित

छत्तीसगढ़ में आज टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 808 नए कोरोना मरीज, अकेले रायपुर से 267 संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: August 18, 2020 5:49 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 107 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही प्रदेश में 701 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 808 हो गई है। वहीं, आज 249 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 8 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी गुफा, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

आज मिले कुल 808 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 15045 हो गई है। इनमें से 10046 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 4865 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 134 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: फेम इंडिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ MLA चुने जाने के बाद विनय जायसवाल का शहर में जोरदार स्वागत, जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां..देखें

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 267
दुर्ग- 92
रायगढ़- 74
राजनांदगांव- 58
बस्तर- 48
बिलासपुर- 44
बालोद- 34
कांकेर- 31
कोरबा- 21
नारायणपुर- 20
जशपुर- 19
सुकमा- 16
जांजगीर-चांपा- 15
सरगुजा- 11
सूरजपुर- 9
धमतरी- 5
कोरिया- 5
गरियाबंद- 5
दंतेवाड़ा- 4
कोरिया- 4
कबीरधाम- 3
बेमेतरा- 2
बलौदाबाजार- 2
महासमुंद- 2
बलरामपुर- 2
कोंडागांव- 2
मुंगेली- 1

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"