कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 88 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज प्रदेश में 483 मामले आए सामने
कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 88 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज प्रदेश में 483 मामले आए सामने
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 88 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही प्रदेश में 395 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 483 हो गई है। वहीं, आज 217 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 6 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
आज मिले कुल 483 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11020 हो गई है। इनमें से 8088 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2855 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 77 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 193
दुर्ग- 53
बिलासपुर- 65
राजनांदगांव- 31
बस्तर- 22
रायगढ़- 19
कांकेर- 14
नारायणपुर- 12
जांजगीर- 9
कोण्डागांव- 9
कोरबा- 8
बलरामपुर- 8
गरियाबंद- 7
बालोद- 6
महासमुंद- 6
जशपुर- 3
धमतरी- 2
बलौदाबाजार- 2
सरगुजा- 2
कोरिया- 2
सुकमा- 2
बेमेतरा- 1
सूरजपुर- 1
अन्य राज्य- 6
88 new #COVID19 cases reported, now today total number of positive cases in Chhattisgarh is 483.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/FhVQmP2K6U
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 6, 2020

Facebook


