पुराने रेट पर ही होगा कोरोना का इलाज ! निजी अस्पताल संचालकों से हुई स्वास्थ्य मंत्री की चर्चा, इधर कांग्रेस ने कसा पीएम पर तंज
पुराने रेट पर ही होगा कोरोना का इलाज ! निजी अस्पताल संचालकों से हुई स्वास्थ्य मंत्री की चर्चा, इधर कांग्रेस ने कसा पीएम पर तंज
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने IMA हॉस्पिटल बोर्ड और निजी अस्पताल संचालकों से चर्चा की है। चर्चा के दौरान निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की दरें तय की गई हैं।
read more: किसानों को 5 हजार 900 करोड़ के ब्याज मुक्त ऋण वितरण का लक्ष्य, लोकवाणी में सीएम भूपेश ने और क्या ब…
टी एस सिंहदेव ने बताया कि निजी अस्पतालों में सितंबर 2020 में तय रेट पर अब फिर इलाज हो सकेगा। तय शुल्क पर निजी चिकित्सकों ने सहमति
दे दी है। चर्चा में चिकित्सकों ने महंगी दवाई और जांच के अलग से पैसे को देने को कहा है।
read more: विधायक शकुंतला साहू के कोरोना टीका लगवाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्र…
स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर कहा कि 6 कंपनियां हैं, उन्होंने अपना प्रोडक्शन कम कर दिया था, इस पर CM भूपेश बघेल से भी बात हुई है। महाराष्ट्र में रेमडेसिविर इंजेक्शन रोका जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। सभी स्तर से बात की जा रही,जल्द सप्लाई चालू होगी ।
read more: रायपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, 6 नए कंटेनमेंट जोन और बनाए गए
वहीं देश में आज से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने के आव्हान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी ने बिना चाय बेचे चाय पर चर्चा कर ली, बिना पढ़ाई किए परीक्षा पर चर्चा की, अब बिना टीका के टीका उत्सव मनाएंगे।
बिना चाय बेचे- चाय पर चर्चा कर ली
बिना पढ़ाई किये- परीक्षा पर चर्चा कर ली
बिना टीका के- टीका उत्सव मनाएंगे— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) April 11, 2021
read more: रायपुर में लॉकडाउन का दूसरा दिन, प्रमुख चौराहों में की गई बैरिकेडिं…

Facebook


