पुलिस की वर्दी में पहुंचा चोर, फिर चेकिंग के नाम पर मांगा कार की चाबी और हो गया रफूचक्कर
पुलिस की वर्दी में पहुंचा चोर, फिर चेकिंग के नाम पर मांगा कार की चाबी और हो गया रफूचक्कर
जगदलपुर। पुलिस का धौंस दिखाकर चोरी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने चित्रकोट जलप्रपात घुमने आए एक पर्यटक के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read More news:पुलिस विभाग में जल्द शुरू होगी पदोन्नति की प्रक्रिया, गृह मंत्री ने…
दंतेवाडा के कारली से चित्रकोट जलप्रपात घुमने पंहुचे पर्यटकों को पार्किंग स्थल पर बोलेरो वाहन को रखना महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले वर्दी का धौंस दिखाते हुए ड्राइवर से वाहन की चेकिंग के नाम पर चाबी ले ली। फिर देखते ही देखते बोलेरो वाहन लेकर वर्दीधारी आरोपी रफूचक्कर हो गया। इस दौरान घटना के वक्त पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात का नजारा लेने में व्यस्त थे, जानकारी लगते थे लोहंडीगुडा थाने में सूचना दी गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Read More news:पेट्रोल डालकर युवक को लगाई आग, पारिवारिक विवाद में सनसनीखेज वारदात …
आरोपी जिस मोटर साइकिल वाहन से चित्रकोट पंहुचा था वो भी चोरी की निकली, पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान तो कर ली गई हैं लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका हैं।

Facebook


