लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई गुना महंगी बिकी सब्जियां, एक किलो आलू 45 रुपए

लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई गुना महंगी बिकी सब्जियां, एक किलो आलू 45 रुपए

लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई गुना महंगी बिकी सब्जियां, एक किलो आलू 45 रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 21, 2020 11:56 am IST

तिल्दा: राजधानी में आज रात 9 बजे से टोटल लॉकडाउन की घोषणा की गई है, लॉकडाउन में केवल दूध के लिए नि​र्धारित समय में अनुमति होगी। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस बार लॉकडाउन में अधिक सख्ती बरती जाएगी, सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर लॉकडाउन के पहले बाजारों में जमकर भी भिड़ देखने को मिला। साथ ही बाजारों मे कालाबाजारी भी देखने को मिला। जबकि जिला प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Read More: कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा, अ​ब खेती होगी लाभ का धंधा, असंभव को संभव बनाने का नाम है पीएम मोदी

मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के एक दिन पहले बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी। बाजार में सब्जियों के दाम भी 3 गुना महंगे हो गए। बताया गया कि बाजार से आलू गायब हो गया है और जहां मिल रहा है वहां 45 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल रहा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा था कि लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी को लेकर खाद्य निरीक्षकों के नेतृत्व में विशेष टीम की गई गठित की है और निर्देश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करें। प्रशासन ने उचित दरों पर आवश्यक सामाग्री का विक्रय नहीं करने पर भी कार्रवाई कर तत्काल सील करने का निर्देश दिया है।

Read More: IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी, जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई पदस्थापना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"