पीलिया से मुक्ति पाने रायपुर नगर निगम करेगी बिजली कटौती, इन इलाकों में सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक पॉवर कट

पीलिया से मुक्ति पाने रायपुर नगर निगम करेगी बिजली कटौती, इन इलाकों में सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक पॉवर कट

पीलिया से मुक्ति पाने रायपुर नगर निगम करेगी बिजली कटौती, इन इलाकों में सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक पॉवर कट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: April 12, 2020 4:25 pm IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच राजधानी रायपुर में फैले के रोकने के लिए नगर निगम ने अनोखा फैसला लिया है। दरअसल निगम ने राजधानी पीलिया प्रभावित इलाकों में सुबह साढ़े 6.30 बजे से लेकर साढ़े 7 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया है। भले ही ये बात आपको अफवाह लगे, लेकिन शत प्रतिशत सत्य है कि निगम ने रविवार को पीलिया के प्रकोप लगाम लगाने ऐसा आदेश जारी किया है।

Read More: लॉकडाउन के दौरान विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष निवास से करेंगे शासकीय कार्य, सीएम बघेल ने दिए निर्देश

दरअसल निगम ने इस आदेश के संबंध में हवाला देते हुए कहा है कि निगम के नल से कुछ लोग पंप लगाकार पानी खींचते हैं, जिसके चलते आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंचता, साथ ही मोटर के प्रेशर के कारण लीकेज से गंदा पानी भी पाइप लाइन में प्रवेश कर जाता है। इसी के चलते लोगों को पीलिया जैसी बीमारी हो रही है। इसी के चलते निगम प्रशासन ने 5 वार्ड के 50 से ज्यादा इलाकों में सुबह डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रखने का फैसला लिया है।

Read More: सरकार वाहन चालकों को दे रही है आर्थिक मदद, खाते में ऐसे आएंगे 5 हजार रुपए.. देखिए

इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
1. जोन 1 के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, बाल गंगाधर वार्ड और दानवीर भामाशाह वार्ड
2. जोन 2 के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड,मोतीलाला नेहरु वार्ड
3. जोन 5 के मेम शहीद चुणामणी वार्ड, ठाकरे प्लारेलाल वार्ड, मंहत लक्ष्मीनारायण वार्ड और डॉ खूबचंद बघेल वार्ड
4. जोन 6 के चंद्रशेखर वार्ड, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, शहीर राजीव पांडे वार्ड और महामाया पारा वार्ड
5. जोन 7 के सदर बाजार वार्ड, मौलाना अब्दूल वार्ड, ब्राह्मण पारा वार्ड, तात्यापारा वार्ड और स्वामी आत्मानंद वार्ड के कुछ इलाकों के 5 से 12 मोह्ल्लों की बिजली काटी जाएगी, जहां पीलिया के मरीज पाए जा रहे हैं।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"