शादी समारोह में सिलेंडर के फटने से लगी आग, दूसरी मंजिल पर फंसे 35 लोगों को साड़ी के सहारे बचाया
शादी समारोह में सिलेंडर के फटने से लगी आग, दूसरी मंजिल पर फंसे 35 लोगों को साड़ी के सहारे बचाया
भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। गैस सिलेंडर के फटने से पहली मंजिल में आग भड़क गई। जिसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दूसरी मंजिल पर फंसे 35 लोगों को स्थानीय लोगों ने रस्सी और साड़ी के सहारे से नीचे उतारा।
Read More News: चीख दबाने आरोपियों ने बजाया डीजे, कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या के मामले में पुलिस ने किया
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से किचन का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। बता दें कि पहली मंजिल में खाना बन रहा है। लोगों का कहना है कि सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
Read More News: मौत की नहर…हादसे से कहर! शुरू हुई सियासत, कांग्रेस ने पूछा- 32 सीटर बस में क्षमता से अधिक लोग

Facebook


