बड़ा हादसा टला, सिलेंडर से भरा ट्रक घाटी में पलटा, उड़े परखच्चे

बड़ा हादसा टला, सिलेंडर से भरा ट्रक घाटी में पलटा, उड़े परखच्चे

बड़ा हादसा टला, सिलेंडर से भरा ट्रक घाटी में पलटा, उड़े परखच्चे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 6, 2019 9:23 am IST

धमतरी। सिलेंडर से भरा एक ट्रक घाटी के पास पलट गया। गनीमत है कि ट्रक में खाली सिलेंडर भरा हुआ था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।

Read More news: एक्सप्रेस-वे के बाद अब रिंग रोड का फ्लाईओवर हुआ खतरनाक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

हादसा धमतरी जिले के केरेगांव घाटी के पास हुआ। बताया जा रहा है तेज रफ्तार ट्रक घाटी के पास अनि​यंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में हिंदुस्तान कंपनी का खाली सिलेंडर भरा हुआ था। वहीं, ट्रक के पलटने से खाली सिलेंडर सड़क पर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक स्पीड से घाटी में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है।

<iframe width=”790″ height=”444″ src=”https://www.youtube.com/embed/Yq9s-TenCWg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में