कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बाप-बेटी की लााश, कारण अज्ञात

कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बाप-बेटी की लााश, कारण अज्ञात

कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बाप-बेटी की लााश, कारण अज्ञात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 17, 2020 2:41 pm IST

गरियाबंद: जिले के छुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल इलाके के एक गांव में पिता और बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: सरकार ने जारी की नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के एल्डरमैनों की सूची, देखिए लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार मामला गोंदलाबहारा गांव का है, जहां बाप-बेटी की लाश कमरे में लटकी मिली है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की है, वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुई है।

Read More: इन 6 नगरीय निकायों में 10 दिनों तक रहेगा लॉकडाउन, जानिए कौन सी दुकानें कब खुली रहेंगी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"