भाजपा मंडल महामंत्री पर जानलेवा हमला, कार सवार युवकों ने किया कुचलने का प्रयास

भाजपा मंडल महामंत्री पर जानलेवा हमला, कार सवार युवकों ने किया कुचलने का प्रयास

भाजपा मंडल महामंत्री पर जानलेवा हमला, कार सवार युवकों ने किया कुचलने का प्रयास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 23, 2019 3:33 pm IST

बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर इलके में भाजपा के मण्डल महामंत्री पर हमले की खबर सामने आई है। खबर है कि मण्डल महामंत्री पर अज्ञात लोगों ने उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया है। हालांकि इस हादसे उन्हें कोई चोट नहीं आई है, लेकिन इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मामले में शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को शासकीय बंगला खाली करने का नोटिस, दिवाली के पहले ही खाल करना होगा बंगला

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के मण्डल महामंत्री पुरंजय मिश्रा बुधवार रात ग्राम राजखेता स्थित अपने घर के बहार टहल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। हादसे से पुरंजय बाल-बाल बच गए। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जिस कार से इस हादसे को अंजाम देने का प्रयास किया गया, वो सफेद रंग की है। गाड़ी का नंबर फिलहाल सामने नहीं आया है।

Read More: BA पास करने सत्ताधारी पार्टी की महिला सांसद ने परीक्षा में अपने साथ बैठाए 8 हमशक्ल, ऐसे हुआ खुलासा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"