सभी रेलवे ब्रिज और फ्लाईओवर की जांच कराने की मांग, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखेंगे मंत्री पीसी शर्मा
सभी रेलवे ब्रिज और फ्लाईओवर की जांच कराने की मांग, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखेंगे मंत्री पीसी शर्मा
भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल रेलवे स्टेशन में ब्रिज हादसे को लेकर कानून मंत्री पीसी शर्मा केंद्रीय रेल मंत्री और रेल विभाग को पत्र लिखेंगे।
पढ़ें- मॉब लिंचिंग केस: मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब तक 25 की हुई गिरफ्तारी
पीसी शर्मा पत्र के जरिए सभी रेलवे ब्रिज और फ्लाई ओवर की जांच कराने की मांग करेंगे, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न घटे।
पढ़ें- भाई से बनाने थे युवक को संबंध, दवाब बनाने के लिए बहन की फोटो और नंब…
शर्मा ने हादसे के घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस घटना की प्रशासनिक जांच कराने की बात कही है।
बता दें आज सुबह करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 3 की ओवरब्रिज की सीढ़ियां गिरने से 10-15 लोग मलबे में दबने से घायल हो गए। सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। इनमे 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook


