जानिए, धरमलाल कौशिक ने सीएम से क्यों कहा- वाणी में मधुरता, सौम्यता सहजता उन्हें ले जाएगी और ऊंचाई पर

जानिए, धरमलाल कौशिक ने सीएम से क्यों कहा- वाणी में मधुरता, सौम्यता सहजता उन्हें ले जाएगी और ऊंचाई पर

जानिए, धरमलाल कौशिक ने सीएम से क्यों कहा- वाणी में मधुरता, सौम्यता सहजता उन्हें ले जाएगी और ऊंचाई पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 1, 2019 12:13 pm IST

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के आखिरी दिन अपने संबोधन में सदन में सहयोग के लिए सभी को बधाई दी। सत्र के दौरान 10 विधेयक पेश किए और पारित हुए। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान 22484 लोगों ने विधानसभा की कार्रवाई देखी और अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम और नेता प्रतिपक्ष का आभार व्यक्त किया। वहीं अपने संबोधन के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सीएम भूपेश बघेल को संबोधित करते हुए कहा कि वाणी में मधुरता,सौम्यता सहजता उन्हें और ऊंचाई पर ले जाएगी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी सत्र जुलाई के द्वितीय सप्ताह में होने की घोषणा की। जबकि अपने संबोधन के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 3 चौथाई बहुमत दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि आपके अनुभव ने सदन की गरिमा की ऊंचा उठाया है। सभी नए सदस्यों ने जनता के मुद्दों को दमदारी से उठाया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सभी साथियों को धन्यवाद दिया।

लखमा ने कहा- सलवा जुडूम के वक्त तेलंगाना गए आदिवासी चाहते हैं लौटना, सीएम से करेंगे यह मांग 

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कैशिक ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और अध्यक्ष को संबोधित करते हुए उनके संरक्षण और सानिध्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रबोधन का लाभ नए और पुराने सदस्यों को मिला है। बहुमत के सामने अल्पमत की आवाज को कम होने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के कामों हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को संबोधित करते हुए कहा कि वाणी में मधुरता,सौम्यता सहजता उन्हें और ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री, नए विधायक और विधानसभा सचिव की भी तारीफ की।


लेखक के बारे में