दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज सिंह को लिखा पत्र, महिला स्व सहायता समूहों की बकाया राशि जल्द भुगतान करने की मांग की

दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज सिंह को लिखा पत्र, महिला स्व सहायता समूहों की बकाया राशि जल्द भुगतान करने की मांग की

दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज सिंह को लिखा पत्र, महिला स्व सहायता समूहों की बकाया राशि जल्द भुगतान करने की मांग की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 29, 2020 10:42 am IST

भोपाल। कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए दिग्विजय सिंह ने महिला स्व सहायता समूहों की बकाया राशि जल्द ​भुगतान करने की मांग की है।

Read More News:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, नए मरीजों की जांच RT_PCR किट से की जाएगी, अंतिम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीवन-शक्ति योजना लॉन्च की। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में महिलाएं मास्क बनाएंगी तथा लाभ कमाएंगी। सरकार प्रति मास्क पर उन्हें 11 रुपए की राशि तुरंत उपलब्ध कराएगी।

Read More News:पालघर लिंचिंग मामले में 3 और पुलिसकर्मी सस्पेंड, 35 का हो चुका है तबादला

इस योजना की शुरूआत के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि मास्क बनाकर वे न केवल लाभ कमाएंगी, बल्कि एक पुण्यकार्य में भागीदारी भी करेंगी। मास्क पहनने से लोगों का जीवन बचेगा। यह मास्क कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकेगा।

Read More News: अब यादों में बॉलीवुड के ‘पान सिंह तोमर’ तुम्हारे जैसा कोई नहीं होगा, अभी तो इतिहास लिखा जाता

वहीं अब दिग्विजय सिंह ने “जीवन शक्ति योजना” के अंतर्गत स्वयं सेवी महिलाओं को उनके बकाया राशि का जल्द भुगतान किए जाने की मांग की है। पत्र के जरिए कहा कि सरकार अपने वादे के अनुसार महिलाओं को बकाया राशि भुगतान करें।

Read More News: अभिनेता इरफान खान के निधन पर सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख, शोक संदेश में कही ये बातें …देखिए


लेखक के बारे में