दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वो ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो…

दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वो ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो...

दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वो ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: August 13, 2019 12:34 pm IST

भोपाल: अपने विवादित बयानों के चलते एक बार फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इसी बीच मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कमलनाथ ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो बोलते कम हैं, काम ज्यादा करते हैं।

Read More: 27000 जवानों की छटनी करने की तैयारी कर रही है इंडियन आर्मी, हर साल होगी करोड़ों रुपए की बचत

उन्होंने आगे कहा है कि भाजपा के लोगों को उम्मीद ही नहीं थी कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में सरकार बना लेगी। ये भ्रम अब भाजपा नेताओं को दूर कर लेनी चाहिए कि सरकार अब नहीं चलेगी। चाहे बीजेपी नेता हो या ब्यूरोक्रेट्स हो, सभी ये मन से निकाल दें कि सरकार नहीं चल पाएगी।

Read More: सीएम-पूर्व सीएम के बीच शिलान्यास पत्थर पर वार- पलटवार, मुख्यमंत्री ने कहा- गलती सुधारने किए जा रहे प्रयास

भाजपा सरकार ने जितना इनवेस्टर्स मीट के लिए खर्च किया है, प्रदेश में उतना भी निवेश नहीं हुआ। उनकी सरकार के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े कांड सामने आए। जैसे- डंपर कांड, ई-टेंडरिंग घोटाला। इन सभी मामलों की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More: नवा रायपुर में 250 एकड़ में बनेगी नई कॉलोनी, सीएम, मंत्री और विधायकों का निवास, 500 करोड़ आएगी लागत

व्यापमं घोटाले में जिन्होंने पैसे लिए थे वो जेल से बाहर हैं। इसमें कई आरोपी बनाए गए हैं। इससे इतने आरोपी हो गए कि किसी को भी जेल नहीं होगी। पैसे देने वालों को सरकारी गवाह बनाया जाए। मैंने सरकार से इस बारे में बात की है।

Read More: अनियंत्रित बस पलटी, 1 की मौत 6 घायल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/8ZqwSOGh04Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"