भारी बारिश के बाद नाले में तब्दील हुआ शहर, जिला प्रशासन ने की स्कूलों में दो दिन छुट्टी की घोषणा

भारी बारिश के बाद नाले में तब्दील हुआ शहर, जिला प्रशासन ने की स्कूलों में दो दिन छुट्टी की घोषणा

भारी बारिश के बाद नाले में तब्दील हुआ शहर, जिला प्रशासन ने की स्कूलों में दो दिन छुट्टी की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 7, 2019 3:21 pm IST

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर के कई जिलों में पिछले कई घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इलके के नदी नाले उफान पर हैं, जिसके चलते नदियों का पानी शहर के घरों तक घूस आया है। हालात को देखते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने दो दिन स्कूलो और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। जारी निर्देश के अनुसार 8 और 9 जुलाई को जिले के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Read More: लापरवाह 22 शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने जारी किया निलंबन और वेतन रोकने का निर्देश

वहीं, सुकमा जिला प्रशासन ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जारी निर्देश के अनुसार सुकमा जिले के स्कूल, कॉलेज और अंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Read More: नहीं शांत हो रही पाकिस्तान की बौखलाहट, भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने का लिया फैसला

गौरतलब है कि बस्तर में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद पूरे इलाके के नदी नाले उफान पर हैं। जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। NH 63 छोड़कर सभी मार्गों पर आवागमन बंद कर दिया गया है।

Read More: डीआरजी को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी समेत दो नक्सली गिरफ्तार

तालपेरू, चेरपाल नाला, गंगालूर, तोयनार, रामपुराम, फरसेगढ़ समेत ज़िले के सैकड़ो गांव बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। ज़िला कलेक्टर डी कुंजाम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों की परेशानियों से रुबरु हुए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।

Read More: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 अफसरों का तबादला आदेश जारी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/H-3Qo2gedLU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"