जिला प्रशासन ने इस शहर में लगाया आंशिक लॉकडाउन, अंबिकापुर में दिखा लॉकडाउन का असर

जिला प्रशासन ने इस शहर में लगाया आंशिक लॉकडाउन, अंबिकापुर में दिखा लॉकडाउन का असर

जिला प्रशासन ने इस शहर में लगाया आंशिक लॉकडाउन, अंबिकापुर में दिखा लॉकडाउन का  असर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: July 23, 2020 1:58 am IST

जगदलपुर। बस्तर में भी आज से 30 जुलाई तक आंशिक लॉकडाउन रहेगा। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक की आम गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इसके साथ ही अंतरराज्यीय आवागमन पर पहले की तरह ही पास के जरिए आवाजाही होती रहेगी।

ये भी पढ़ें- रायपुर में 10 साल की मासूम से रेप, घिनौनी हरकत करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

बस्तर पुलिस ने चौकी, आउट पोस्ट पर निगरानी और जांच सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को भी सचेत रहने और निर्धारित मानकों का पालन करने को कहा गया है। बस्तर के सातों जिलों में अब तक 604 कोरोना संक्रमित मामले आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में फिर मिले 31 नए कोरोना मरीज, रायपुर में आज सर्वाधिक 88, तो प्रदेश

अंबिकापुर निगम क्षेत्र में लॉकडाउन का असर दिख रहा है। शहर की सभी दुकानें बंद हैं। सब्जी और फल की दुकानें कुछ समय के लिए खोला जा रहा है। अंबिकापुर निगम क्षेत्र में 29 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। सब्जी और फल के साथ डेयरी को सुबह 6 से 10 बजे तक छूट दी गई है।

 


लेखक के बारे में