जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और संयुक्त महामंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानिए वजह

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और संयुक्त महामंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानिए वजह

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और संयुक्त महामंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानिए वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 3, 2020 1:58 pm IST

कोंडागांव: मरवाही सीट पर आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी बीच कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गांधी और संयुक्त महामंत्री कपिल चोपड़ा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बता दें कि संयुक्त महामंत्री कपिल चोपड़ा ने भी दिया इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान को अपना इस्तीफा सौंपा है।

Read More: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 5.56 प्रतिशत लोगों में पाई गईं एंटीबॉडीज, आईसीएमआर ने जारी की सीरो सर्विलेंस की रिपोर्ट

महामंत्री गीतेश गांधी और संयुक्त महामंत्री कपिल चोपड़ा ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि वे अपने परिवार और निजी व्यवसायिक कार्यों में व्यस्त रहने के लिए चलते पार्टी को समय नहीं दे पाते, जिसके चलते पार्टी का कामकाज प्रभावित होता है। उक्त परेशानियों के चलते दोनों नेताओं ने शनिवार को अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंप दिया है।

Read More: मध्यप्रदेश उपचुनाव: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस छोड़ कर आए महेंद्र बौद्ध को मिला टिकट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"