डबल मर्डर : दो बदमाशों की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों के साथ मना रहे थे पार्टी, वारदात से सनसनी

डबल मर्डर : दो बदमाशों की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों के साथ मना रहे थे पार्टी, वारदात से सनसनी

डबल मर्डर : दो बदमाशों की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों के साथ मना रहे थे पार्टी, वारदात से सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 25, 2021 2:02 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार देर रात बाणगंगा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात हो गई। थाना क्षेत्र के करोलबाग के पास गौरव मिश्रा, अर्पित नाम के दो युवकों की चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। दोनों पर आधा दर्जन अपराध दर्ज थे।

Read More News: असमिया दंगल…छत्तीसगढ़िया दांव! छत्तीसगढ़िया मॉडल पर कितना यकीन करती है असम की जनता?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे थे तभी कोई विवाद हुआ और इन दोनों पर हमला हुआ है। मृतक अर्पित जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा लेकिन बच नहीं पाया।

Read More News: सियासत का ‘नारियल’!, शुभ का प्रतीक नारियल सियासत में किसको देगा लाभ? 

फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं के दोस्तों के हत्या को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे साक्ष्य एकत्रित किए गए और पोस्टमार्टम के लिए दोनों की मृतक की बॉडी एमवाय भेजी गई है।

Read More News: दुर्ग जिले के 23 क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन, आवाजाही पर रोक, एक ही दिन में मिले 700 से अधिक नए मरीज


लेखक के बारे में