1 महिला सहित तीन नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, DRG-CRPF जवानों को देखकर की फरार होने की कोशिश, लेकिन…
1 महिला सहित तीन नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, DRG-CRPF जवानों को देखकर की फरार होने की कोशिश, लेकिन...
बीजापुर: जिले के डीआरजी और सीआरपीएफ 85 बटालियन जवानों को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने एक महिला सहित तीन नक्सलियों को धर दबोचा है। जवानों ने तीनों नक्सलियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट,डकैती,आगजनी सहित अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
Read More: चाय बनाते समय भड़की आग में जिंदा जला युवक, घटना का लाइव वीडियो देख दहल जाएगा दिल
मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी और सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जवानों ने गंगालूर, उसूर, तररेम थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली जवानों को देखकर बाइक में भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा।

Facebook


