केमिकल फैक्ट्री से 4 दिन के भीतर 5000 लीटर से अधिक नकली सेनिटाइजर जब्त, जांच के लिए पहुंची GST की टीम

केमिकल फैक्ट्री से 4 दिन के भीतर 5000 लीटर से अधिक नकली सेनिटाइजर जब्त, जांच के लिए पहुंची GST की टीम

केमिकल फैक्ट्री से 4 दिन के भीतर 5000 लीटर से अधिक नकली सेनिटाइजर जब्त, जांच के लिए पहुंची GST की टीम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 3, 2020 12:31 pm IST

रायपुर: लॉक डाउन के बीच नक​ली सेनिटाइजर बनाने वालों के खिलाफ राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने आज दलदल​ सिवनी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से 1400 लीटर नकली सेनिटाइजर बरामद किया है। इसके बाद जांच के लिए जीएसटी की टीम फैक्ट्री में पहुंची है। बताया जा रहा है कि 3 दो दिन पहले भी इसी फैक्ट्री से 5400 लीटर नकली सेनिटाइजर बरामद किया गया था।

Read More: RRC के 2792 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा जल्द करें आवेदन, बढ़ाई गई अंतिम तारीख

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में नकली सेनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़ करते हुए ड्रग विभाग के अधिकारियों ने दलदल सिवनी इलाके में स्थित गोदाम में छापा मारकर 17 ड्रम में 1400 लीटर हैड्रोब्रोमिक एसिड जब्त किया है।

Read More: बल्लेबाज शिखर धवन पत्नी के साथ इस गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख झूमने लगेंगे आप

बताया गया कि फैक्ट्री के मालिक निलेश गुप्ता ने नकली सेनिटाइजर बनवाने गोदाम में केमिकल रखवाया था। गोदाम मालिक मयूर सचदेव ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें ये हैड्रोब्रोमिक केमिकल बेहद ही खतरनाक होता है। बहरहाल टीम ने केमिकल को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Read More: सरकारी कर्मचारियों को लॉक डाउन के बीच लगा तगड़ा झटका, महंगाई भत्ता पर लगाई रोक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"