नशे में धुत युवक मोहल्ले में लहराता रहा पिस्टल, लोगों में दहशत.. वीडियो वायरल

नशे में धुत युवक मोहल्ले में लहराता रहा पिस्टल, लोगों में दहशत.. वीडियो वायरल

नशे में धुत युवक मोहल्ले में लहराता रहा पिस्टल, लोगों में दहशत.. वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 31, 2019 2:37 am IST

दमोह, मध्यप्रदेश। दमोह जिले के बांसा कला गांव में नशे में धुत एक युवक का माउजर लेकर मोहल्ले में आतंक फैलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक के इस करतूत से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। वहीं जब लोग युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने गैर हस्तक्षेप योग्य मामला बताकर उन्हें थाने से भगा दिया।

पढ़ें- रात 12 बजते ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने दो नए केंद्र शासित प्रदेश…

बांसा कला में किराना दुकान चलाने वाले हरिशंकर राठौर ने बुधवार दोपहर पथरिया थाना पहुंचकर पुलिस को मोहल्ले में आतंक फैला रहे जगदीश यादव नामक शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने इसे गैर हस्तक्षेप मामला बताकर फरियादी को ही भगा दिया। 

पढ़ें- अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले आरएसएस ने की ये अपील…देखिए

आरोपी युवक के खिलाफ पुलिसिय कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित लोगों ने एसपी थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की तब जाकर एसपी द्वारा पथरिया थाना पुलिस को फटकार लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

पढ़ें- टिक टॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के साथ मारपीट, थाने में …

नशे में धुत युवक मोहल्ले में लहराता रहा पिस्टल, दहशत में लोग

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/HpStHRA4IKs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में