PHQ में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की कोरोना से मौत, AIIMS रायपुर में चल रहा था ईलाज

PHQ में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की कोरोना से मौत, AIIMS रायपुर में चल रहा था ईलाज

PHQ में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की कोरोना से मौत, AIIMS रायपुर में चल रहा था ईलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 3, 2021 5:41 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि PHQ के फोरेंसिक डिपार्टमेंट में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया गया कि सुनील शर्मा का एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था, वहीं, आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से डीएसपी की पहली मौत है।

Read More: राहुल गांधी ने चंपराण सत्यागह से की किसान आंदोलन की तुलना, कहा- तब अंग्रेज ‘कम्पनी बहादुर’ था, अब मोदी-मित्र ‘कम्पनी बहादुर’

वहीं, दूसरी ओर आज प्रदेश में आज 714 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 82 हजार 368 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 68 हजार 988 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 980 हो गई है। वहीं, आज 827 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं तो 14 लोगों की मौत हो गई।

Read More: पत्नी ने पति को होटल के कमरे में दो युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, फिर जमकर हुई धुनाई

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"