ऑक्सीजन की कमी से न हो जाए किसी मरीज की मौत, इसलिए ऑटो को बना दिया एंबुलेंस, फ्री में घर से पहुंचा रहा अस्पताल 

ऑक्सीजन की कमी से न हो जाए किसी मरीज की मौत, इसलिए ऑटो को बना दिया एंबुलेंस, फ्री में घर से पहुंचा रहा अस्पताल 

ऑक्सीजन की कमी से न हो जाए किसी मरीज की मौत, इसलिए ऑटो को बना दिया एंबुलेंस, फ्री में घर से पहुंचा रहा अस्पताल 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: May 11, 2021 1:33 pm IST

बिलासपुर: कोरोना संक्रमण बीच कुछ लोग ऑक्सीजन सप्लाई का काम कर रहे हैं। बिलासपुर से ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसमें कोविड संक्रमितों को प्राणवायु उपलब्ध कराई जा रही है। कोई निशुल्क ऑटो एंबुलेंस के जरिए जरूरतमंदों को मदद कर रहा है, तो किसी ने अपने बाइक को ही प्राणवायु देने का जरिया बना दिया है, जहां कोविड संक्रमित की ऑक्सीजन के अभाव में मौत ना हो इसके लिए अनोखी पहल की गई है।

Read More: डिस्चार्ज होने और एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए RTPCR टेस्ट जरूरी नहीं, कोरोना पर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन

बिलासपुर के रोटरी क्वींस ने आधा दर्जन पिंक लाइन ऑटो को ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस में तब्दील किया है। इसमें मरीजों को घर से अस्पताल तक ले जाने निशुल्क सेवा दी जा रही है। इसी तरह रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत युवक सूर्यकांत रजक भी लोगों को प्राणवायु उपलब्ध कराने का जरिया बने हैं। वे अपनी बाइक से मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। गरीब जरूरतमंदों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है।

Read More: मई के आखिर तक लागू रहेगा लॉकडाउन? बुधवार को कैबिनेट बैठक में होगा अंतिम फैसला, इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"