DJ और साउंड सिस्टम लगाने की मिली अनुमति, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की पहल से साउंड यूनियन को मिली बड़ी राहत

DJ और साउंड सिस्टम लगाने की मिली अनुमति, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की पहल से साउंड यूनियन को मिली बड़ी राहत

DJ और साउंड सिस्टम लगाने की मिली अनुमति, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की पहल से साउंड यूनियन को मिली बड़ी राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 24, 2020 12:50 pm IST

दुर्ग: कोरोना महामारी के चलते विगत 8 महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रहे साउंड व्यापारियों को ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की पहल से बड़ी राहत मिली है। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की पहल के बाद जिला प्रशासन ने साउंड व्यापारियों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए साउंड सिस्टम लगाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए अनुविभागी अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

Read More: पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर पति ने की आत्महत्या

दरअसल दुर्ग जिले में नवरात्रि एवं दशहरा के गाइडलाइन में ध्वनि विस्तार यंत्र की अनुमति नहीं थी, जिससे साउंड यूनियन चिंतित थे। इसके बाद उन्होंने अपनी समस्याओं से ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर एवं दीप सारस्वत को अवगत कराया। क्षितिज चंद्राकर और दीप सारस्वत ने साउंड व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखकर व्यापारियों को राहत देने की मांग की थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने नवरात्रि और दशहरा उत्सव में साउंड सिस्टम लगाने की अनुमति दे दी है।

Read More: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, KKR करेगी बल्लेबाजी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"