तीन मार्च से शुरू होगी अतिशेष धान की ई-नीलामी, जानिए प्रोसेस

तीन मार्च से शुरू होगी अतिशेष धान की ई-नीलामी, जानिए प्रोसेस

तीन मार्च से शुरू होगी अतिशेष धान की ई-नीलामी, जानिए प्रोसेस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: March 1, 2021 12:41 pm IST

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित अतिशेष धान की प्रथम सप्ताह की नीलामी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगामी 3 मार्च से प्रारंभ हो रही है। प्रथम सप्ताह की नीलामी में धमतरी, बिलासपुर, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद व महासमुंद जिलों की 144 समितियों से लगभग 3.89 लाख मीट्रिक टन अतिशेष की नीलामी की रही है।

Read More: सीएम शिवराज कल लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब

इस प्रकार प्रथम सप्ताह की नीलामी में प्रतिदिन (शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक 28 से 30 समितियों से अतिशेष धान की नीलामी की जानी है। प्रथम सप्ताह की नीलामी की विस्तृत समय-सारणी, किस्मवार बारदानों की संख्या व वेरायटीवार धान की मात्रा संबंधी जानकारी व नीलामी की सूचना का प्रकाशन मार्कफेड द्वारा किया जा चुका है। उक्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अतिशेष धान की ई-नीलामी हेतु क्रेता पंजीयन की कार्यवाही 18 फरवरी 2021 से प्रारंभ की जा चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ बजट 2021 पर रमन सिंह बोले- ‘विकास के नाम पर अर्चन डालते हो तुम, न्याय के नाम पर अन्याय करते हो तुम’

ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर क्रेता पंजीयन की अर्हता, धान नीलामी की नियम-शर्ते एवं नीलामी की समय-सारणी आदि का विस्तृत विवरण खाद्य विभाग की वेबसाईट www.khadya.cg.nic.in, मार्कफेड की वेबसाईट www.cgmarkfed.in, एवं मेसर्स एन.सी.डी.ई.एक्स.ई.-मार्केट्स लिमिटेड की वेबसाईट www.neml.in. पर उपलब्ध है। अतिशेष धान की नीलामी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मेसर्स एन.सी.डी.ई.एक्स.ई.-मार्केट्स लिमिटेड से ई-मेल askus@neml.in एवं नंबर 022-61201000, 09981769990, 09752983891, 09730693459 पर प्रातः 10:00 से सायं 06:00 बजे तक संपर्क भी किया जा सकता है।

Read More: SBI करने जा रहा घर और जमीन की नीलामी, सस्ते में प्रापर्टी खरीदने का बड़ा मौका, 5 मार्च से ई-ऑक्शन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"