प्रशासन की सख्ती, क्लास में पान, गुटखा खाने वालों पर ही नहीं मोबाइल यूज करने वाले शिक्षकों पर भी गिरेगी गाज

प्रशासन की सख्ती, क्लास में पान, गुटखा खाने वालों पर ही नहीं मोबाइल यूज करने वाले शिक्षकों पर भी गिरेगी गाज

प्रशासन की सख्ती, क्लास में पान, गुटखा खाने वालों पर ही नहीं मोबाइल यूज करने वाले शिक्षकों पर भी गिरेगी गाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: June 28, 2019 3:37 pm IST

कवर्धाः नए शिक्षण सत्र में शिक्षा विभाग शिक्षा गुणवत्ता को लेकर सख्त है। इसी के चलते प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों में कलेक्टरों का दौरा लगातार जारी है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसा फरमान जारी किया है जिसे देखकर शिक्षकों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।

Read More: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में आगामी कुछ घंटों में होगी मूसलाधार बारिश

दरअसल जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के पांच अलग-अलग प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेन्डरी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों में शिक्षकों को नदारद पाया तो कुछ स्कूलों में शिक्षक क्लास में ही गुटखा और पान चबाते पाए गए। हद तो तब हो गई जब एक स्कूल शिक्षक क्लास में यू ट्यूब पर फिल्म देखते पाए गए।

Read More: कांग्रेस में ताबड़तोड़ इस्तीफे के बीच शिला दीक्षित ने भंग की कमेटी, 280 ब्लाॅक प्रमुखों को हटाया

इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि क्लास में पान गुटखा खाने वाले शिक्षकों के साथ ही क्लास में मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"