विधुत विभाग हुआ सख्त, बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के घर से उखाड़े मीटर
विधुत विभाग हुआ सख्त, बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के घर से उखाड़े मीटर
बेतुल। बिजली बिल जमा नहीं करने पर के खिलाफ विघृत विभाग ने सख्त तेवर दिखा रहे हैं। समय सीमा में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों के घरों से मीटर उखाड़कर दरवाजे पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर रहे हैं। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में खासी नाराजगी नजर आ रही है।
Read More News: छत्तीसगढ़ में 2 महीने पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध, न्यू ईयर, शादी या जीत के जश्न में जलाया पटाखा तो …
मध्यप्रदेश सरकार एक तरफ जहां सस्ती दरों पर लोगों को बिजली उपलब्ध कराने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली बिलों की वसूली के लिए विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा बकायादारों के खिलाफ चाबुक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Read More news:महेंद्र छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष, दो सदस्यों की भ…
बैतूल जिला मुख्यालय पर कम्पनी ने समय से बिजली बिल जमा नही करने वाले सैकड़ा से ज्यादा उपभोक्ता के घरों के बाहर लगे मीटर उखाड़ लिया। वहीं बकाया राशि समय अवधि में जमा नहीं करने पर उपभोक्ता के घरों पर एवं दीवारों पर नोटिस चस्पा कर रही है। बिजली कंपनी की इस कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। बिजली कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी का कहना है कि बार बार बिजली बिल भेजने के बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिल जमा नहीं किया जाता है।
Read More news:राज्यपाल का पेंड्रा दौरा, बिरसा मुंडा जयंती और भंवर सिंह पोर्ते की ..
चिन्हित सैकड़ा से ज्यादा उपभोगताओं पर कंपनी का 1 लाख 80 हजार रुपए का बिल बकाया है। जिसकी वसूली के लिए कम्पनी द्वारा ये कदम उठाया जा रहा है। अगर जारी नोटिस की समयावधि पर उपभोगता बकाया राशि जमा कर देता है, तो कुर्की की कार्रवाई नहीं की जाएगी। अन्यथा जितनी राशि उपभोगता पर बाकी है। उस राशि का सामान उपभोगता के घर से लेकर उसकी नीलामी करके बकाया राशि का समायोजन किया जाएगा।

Facebook


