दीवाली पर भी नहीं मिला साढ़े तीन हजार सफाई कर्मचा​रियों को वेतन, निगम मुख्यालय का किया घेराव

दीवाली पर भी नहीं मिला साढ़े तीन हजार सफाई कर्मचा​रियों को वेतन, निगम मुख्यालय का किया घेराव

दीवाली पर भी नहीं मिला साढ़े तीन हजार सफाई कर्मचा​रियों को वेतन, निगम मुख्यालय का किया घेराव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 12, 2020 10:21 am IST

ग्वालियर: दीवाली पर भी वेतन भुगतान नहीं किए जाने से नाराज नगर निगम में सफाई कर्मचा​रियों ने गुरुवार को निगम मुख्यालय का घेराव किया। बताया जा रहा है ​कि आउटसोर्सेज सफाई कर्मियों को पिछले 4 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, वहीं दीवाली पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। इसी बात से नाराज कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय का घेराव किया। हालांकि निगमायुक्त के आश्वासन के बाद सफाईकर्मी वापस लौट गए।

Read More: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दी दीवाली की बधाई, बोलीं- कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाएं त्योहार

मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम में कार्यरत 3500 सफाई कर्मचारिेयों को पिछले 4 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इन कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के जरिए हुई है। फिलहाल निगमायुक्त ने सफाई कर्मचारियों को कल तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है।

Read More: भारतीय अर्थव्यवस्था में जोरदार ढंग से सुधार हो रहा है : सीतारमण, देश में निवेश की उत्साहजनक स्थिति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"