Chhattisgarh Weather Today: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Chhattisgarh Weather Today: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Chhattisgarh Weather Today: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Chhattisgarh Weather Today | Photo Credit: AI

Modified Date: May 31, 2026 / 07:24 am IST
Published Date: May 31, 2026 7:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • अगले तीन दिनों में 2–3°C की कमी
  • शाम को 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
  • कई जिलों में अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश

रायपुर: Chhattisgarh Weather Today पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Chhattisgarh Weather Today मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के ऊपर एक सिस्टम सक्रिय होने होने जा रहा है। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं चलने, अंधड़ आने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

वहीं शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रायपुर में भी बारिश, तेज हवाओं और अंधड़ की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।