बिगड़ी जिला अस्पताल की व्यवस्था, इन वार्डों में बंद हुई ऑक्सीजन की सप्लाई, पल्ला झाड़ रहे जिम्मेदार अधिकारी
बिगड़ी जिला अस्पताल की व्यवस्था, इन वार्डों में बंद हुई ऑक्सीजन की सप्लाई, पल्ला झाड़ रहे जिम्मेदार अधिकारी
छतरपुर: मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की कई जगहों पर होने की जानकारी सामने आई है और सरकार द्वारा आक्सीजन की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयाश करने की बात कह रही है। वहीं, छतरपुर जिले में भी ऑक्सीजन की कमी और कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक्टिव मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी के चलते जिला अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन सप्लाई बंद कर दी है।
Read More: हरियाणा के सीएम खट्टर की अपील, मानवता के आधार पर खत्म करें किसान आंदोलन
मिली जानकारी के अनुसार अब मात्र जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड सहित आईसीयू और एसएनसीयू वार्ड में ही सप्लाई चालू है। बाकि तमाम भागों में कुछ नाम मात्र की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वहीं, जब इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात की गई, तो वे पलड़ा झाड़ते नजर आएऔर ऑक्सीजन की कमी होने की बात भी नकार कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कही। लेकिन ऑक्सीजन सप्लायर ने बताया कि जिला अस्पताल प्रबंधन के आदेश पर कई वार्डों में सप्लाई बंद कर दी गई है। लेकिन अब देखना यह होगा कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से अन्य वार्डों में भर्ती मरीजो को परेशानी ना झेलनी पड़ जाए।
Read More: प्रधानमंत्री मोदी लोगों की जान के बजाए बंगाल चुनाव को दे रहे हैं महत्व- कांग्रेस

Facebook


