आबकारी विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 लाख 30 हजार रुपए का अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 लाख 30 हजार रुपए का अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 लाख 30 हजार रुपए का अवैध शराब जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 6, 2021 12:28 pm IST

छतरपुर: कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध संचालित अभियान में बिजावर क्षेत्र में एसडीएम राहुल सिलाड़िया द्वारा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ग्राम भरकुवा एवं नयाताल में कच्ची शराब बनाने वालों के घरों की तलाशी ली गई, जिसमें 2 लाख 30 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब जप्त कर मौके पर नष्ट की गई।

Read More: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान, जिताऊ उम्मीदवार को देंगे टिकट, केरल-बंगाल को बचाने के लिए जो करना है करेंगे

आकस्मिक निरीक्षण की सम्पूर्ण कार्रवाई में ग्राम भरकुआ में 02 घरों से एवं ग्राम नयाताल में 03 घरों से कच्ची अवैध शराब, मदिरा बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री, महुआ, शराब बनाने के बर्तन, भट्टीयां पाई गयी। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Read More: नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ट्रक ने 12 साल के मासूम को कुचला, परिजनोंने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

कार्रवाई के दौरान एक घर से अवैध सागौन की लकड़ी भी प्राप्त हुई। जिसके संबंध में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई एवं सागौन की लकड़ी को वन विभाग की टीम के द्वारा जब्त कर लिया गया।

Read More: पाटन के बठेना में 1 ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी, 3 के शव जले हुए और 2 की लाश फांसी पर लटकी मिली

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"