IED प्लांट करते वक्त हुआ धमाका, चपेट में आकर नक्सलियों के IED एक्सपर्ट सुनील की मौत, किरंदुल में नाबालिग नक्सली गिरफ्तार

IED प्लांट करते वक्त हुआ धमाका, चपेट में आकर नक्सलियों के IED एक्सपर्ट सुनील की मौत, किरंदुल में नाबालिग नक्सली गिरफ्तार

IED प्लांट करते वक्त हुआ धमाका, चपेट में आकर नक्सलियों के IED एक्सपर्ट सुनील की मौत, किरंदुल में नाबालिग नक्सली गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 13, 2021 2:10 pm IST

बस्तर: प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर में नक्सली लगातार अपने नापाक इरादों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि IED प्लांट करते हुए भैरमगढ़ एरिया कमेटी का IED एक्सपर्ट सुनील पदम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवानों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट किया जा रहा था, लेकिन खुद नक्सली इसकी चपेट में आ गया। यह मामना मिरतुर थाना क्षेत्र का है। खबर की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।

Read More: हाथी ने युवक को सूंड में लपेट कर फेंका, घायल युवक का इलाज जारी, हमले में बाल-बाल बची दो युवकों की जान

मिली जानकारी के अुनसार हुर्रेपाल मार्ग की सुरक्षा में लगे जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सली बड़ेमुण्डा तालाब के पास IED प्लांट कर रहे थे। लेकिन प्लांट करने के दौरान IED में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के IED एक्सपर्ट सुनील पदम की मौत हो गई।

Read More: कांग्रेस नेताओं की धुनाई भी होगी और सुताई भी होगी, अहसास कराएंगे डर और भय का: भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल

वहीं, दूसरी ओर किरंदुल पुलिस ने 2 लाख रुपए के ईनामी नाबालिग नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग नक्सल संगठन के लिए पुलिस की रेकी और बैनर लगाने का काम करता था।

Read More: पुरंदेश्वरी आएंगी तो फिर हंटर चलाएंगी वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक का पलटवार, कहा- कांग्रेस इतना विचलित क्यों है?

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"