Fake News: दुर्ग जिले में लॉकडाउन की खबर झूठी, IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर चैनल की छवि खराब करने की कोशिश

Fake News: दुर्ग जिले में लॉकडाउन की खबर झूठी, IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर चैनल की छवि खराब करने की कोशिश

Fake News: दुर्ग जिले में लॉकडाउन की खबर झूठी, IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर चैनल की छवि खराब करने की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: March 20, 2021 4:19 pm IST

रायपुर: देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। रोजाना नए मामलों में वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी यहां लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर IBC24 का एक पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर जिला कलेक्टर ने 6 नगरीय निकायों में 11 दिनों का लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है।.

Read More: नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अभी भी मौका है सभी किसान एक हो जाएं, नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे

आपको बता दें कि ये दावे फर्जी हैं, IBC24 ने ऐसी कोई भी खबरें प्रसारित नहीं की है और न ही सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा की गई है। पुराने वीडियो को शेयर कर चैनल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Read More: ‘अजमल’ पर हमले को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ये अटैक है प्रदेश की भाईचारे की संस्कृति और शांति पर

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज 1273 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 287 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 11 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3940 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: छोटे कपड़े पहनकर आने वाले दर्शनार्थियों को इस मंदिर में नो एंट्री, प्रबंधन ने जारी किया निर्देश

आज 1273 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 23 हजार 153 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 11 हजार 520 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7693 हो गई है।

Read More: 10 रुपए का रिचार्ज करने के नाम पर CRPF जवान से 6 लाख रुपए की ठगी, आरोपियों ने 4 बार निकाले पैसे

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"