नए कृषि बिल के कारण प्रदेश के किसान कर रहे आत्महत्या: आबकारी मंत्री कवासी लखमा

नए कृषि बिल के कारण प्रदेश के किसान कर रहे आत्महत्या: आबकारी मंत्री कवासी लखमा

नए कृषि बिल के कारण प्रदेश के किसान कर रहे आत्महत्या: आबकारी मंत्री कवासी लखमा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 21, 2020 8:40 am IST

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। वहीं इस बार मंत्री कवासी लखमा ने नए कृषि बिल को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि नए कृषि बिल के कारण प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Read More News: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता का विकास, जनता की सेवा, यही हमारी प्राथमिकता है.

मंत्री के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि किसानों का दर्द समझे बगैर ही मंत्री कुछ भी बयान दे रहे हैं। दरअसल अपने बयान में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश में किसान सबसे बड़ा मुद्दा है। कोई और मुद्दा इससे बड़ा नहीं। आगे केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र के नए कृषि बिल के कारण प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Read More News: चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी का दृष्टि पत्र ‘बिहार फर्स्‍ट, बिहारी फर्स्‍ट’ जारी किया

मरवाही उपचुनाव को लेकर कहा कि मरवाही में जोगी और रमन ने कुछ नहीं किया। भूपेश सरकार ने मरवाही का विकास किया है। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि देश के उत्तरप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, जैसे राज्यों की तुलना में प्रदेश में कम अपराध हो रहे हैं।

Read More News: सनकी आशिक ने युवती पर किया एसिड अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार


लेखक के बारे में