दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की को किया प्रपोज, नहीं मानी तो जिंदा जलाया, वारदात से सहम उठे लोग
दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की को किया प्रपोज, नहीं मानी तो जिंदा जलाया, वारदात से सहम उठे लोग
रायपुर। राजधानी के मंदिरहसौद इलाके में एकतरफा प्यार में पागल शादीशुदा युवक ने एक नाबालिग को आग में झोंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले प्यार का इजहार किया इसके बाद मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
Read More News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारियों की घोषणा, महिला मोर्चा के बचे हुए 6
दो बच्चों के पिता ने वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक मंदिर हसौंद के सेरीखेड़ी आदवासी बस्ती इलाके में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले आरोपी गगन पोर्ते नाम का युवक कई दिनों से नाबालिग के पीछे पड़ा था। बुधवार रात करीब 3 बजे घर में घुसकर जबरदस्ती घर में घुसकर प्यार का इजहार करने लगा ,..और जब नाबालिग लड़की ने मना किया तो सिरफिरे में उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। और खुद को भी आग के हवाले कर लिया।
Read More News: पत्नी पर बेरहमी की हद पार.. तलाक की खबर सुन काट दिया 1 हाथ और 1 पैर
50 फीसदी जली नाबालिग को अभनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तो वही 25 फीसदी जले सिरफिरे आशिक को भी डीकेएस में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके ऊपर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
Read More News: मुख्यमंत्री शिवराज ने वैक्सीनेशन में लापरवाही पर अनूपपुर CMHO को हटाया, कलेक्टर-कमिश्नर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की चर्चा

Facebook


