फंदे पर लटकती मिली महिला मेडिकल ऑफिसर की लाश, मची अफरातफरी 

फंदे पर लटकती मिली महिला मेडिकल ऑफिसर की लाश, मची अफरातफरी 

फंदे पर लटकती मिली महिला मेडिकल ऑफिसर की लाश, मची अफरातफरी 
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: May 28, 2021 11:09 am IST

बड़वानी: कोरोना संक्रमण की इस भीषण महामारी के बीच मध्यप्रदेश के बड़वानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल महिला मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की नई कोरोना गाइडलाइन, छत्तीसगढ़ में लागू किए जाने पर मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान

मिली जानकारी के अनुसार डॉ गायत्री मंडलोई स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के तौर पदस्थ थीं। शुक्रवार दोपहर उनकी लाश शासकीय क्वार्टर में पंखे से लटकती मिली है। हालांकि मौके इस बात का खुलासा नहीं हुआ है किे उन्होंने खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल जुलवानिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More: SAF जवान की बांधकर पिटाई, अब 9 डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"