मैट्स यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, एक घायल

मैट्स यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, एक घायल

मैट्स यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 13, 2020 5:59 pm IST

रायपुर: मैट्स यूनिवर्सिटी में छात्रों के देा गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एमएससी सेकेंड ईयर के छात्र प्रभाकर झा को सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके बाद छात्रों ने कैंपस में हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि कालेज में बीबीए फर्स्ट इयर का छात्र शोएब ढेबर कालेज में वर्चस्व बनाना चाहता है, इसके लिए छात्रों के साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। लेकिन राजनीतिक रसूख के कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन मामले को दबा देता है। वर्चस्व बनाने की लड़ाई में गुरुवार केा प्रभाकर और शोएब के बीच मारपीट हुई।

Read More: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले तीन जिला पंचायत सदस्यों ने थामा कांग्रेस का दामन, मंत्री डहरिया ने किया बहुमत का दावा

प्रभाकर ने देवेंद्र नगर थाने में शोएब ढेबर के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि शोएब ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि कालेज प्रबंधन, परिसर में किसी तरह की घटना से इंकार कर रहा है। इधर प्रभाकर की शिकायत के बाद रितेश छाबड़ा नाम के छात्र ने भी प्रभाकर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर दोनेां पक्षों डाक्टरी जांच करवाई गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर शिकायत वापस ले ली।

Read More: बिजली के दामों में हो सकती है बढ़ोतरी, कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि के लिए लगाई राज्य विद्युत नियामक में याचिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"