भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज, पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में कही थी ये बात…

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज, पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में कही थी ये बात...

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज, पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में कही थी ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 11, 2020 4:12 pm IST

रायपुर: देश के सियासी गलियारों में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को लेकर बवाल मच गया है। उनके बयान के लेकर यूथ कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है, साथ ही कई जिलों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसी बीच राजधानी रायपुर में भी उनके खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: ग्वालियर में 3 और भिंड में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले, जबलपुर और सतना से भी मिले एक-एक कोरोना मरीज

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट पर युवा कांग्रेस ने पुलिस से शिकायत की है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने दिल्ली के डीसीपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Read More: मध्यप्रदेश में पहली से आठवीं तक के छात्रों को दिया गया जनरल प्रमोशन, मार्क शीट-टीसी पर लगेगी ऐसी सील…देखिए

बता दें कि संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना संकट के दौरान अगर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू या राजीव गांधी प्रधानमंत्री होते तो सेनिटाइजर या रिसर्च घोटाला हो जाता। इस ट्वीट पर युवा कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब छत्तीसगढ़ में केवल 6 एक्टिव मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"