तजाकिस्तान से लोरमी पहुंची महिला, प्रशासन को नहीं दी जानकारी, दर्ज हुआ मामाला

तजाकिस्तान से लोरमी पहुंची महिला, प्रशासन को नहीं दी जानकारी, दर्ज हुआ मामाला

तजाकिस्तान से लोरमी पहुंची महिला, प्रशासन को नहीं दी जानकारी, दर्ज हुआ मामाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 14, 2020 12:09 pm IST

लोरमी: प्रशासनिक महकमे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब प्रशासन को जानकारी मिली कि एक महिला विदेश से आकर अपने घर मे छुपी हुई है। विदेश से आए प्रवासी महिला के संबंध में जानकारी लगते ही लोरमी एसडीएम और पुलिस की टीम महिला के घर पहुंचकर उससे पूछताछ की। लोरमी तहसील कार्यालय के सामने ही महिला अपने पति के साथ एक घर मे छिपी हुई थी।

Read More: शाजापुर में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, महासमुंद में क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर युवक ने लगाई फांसी

इसके बाद प्रशासन ने महिला और उसके पति को पेड आइसोलेशन के लिए बिलासपुर रवाना किया। बताया जा रहा है कि महिला कजाकिस्तान में मेडिकल की स्टूडेंट है और बीते 12 जून को दिल्ली पहुंची है। जहां से आज महिला रायपुर होते हुए लोरमी पहुंची। महिला को रायपुर लेने के लिए उसका पति और एक वाहन चालक गया था। कोरोना संक्रमण के दौरान नियमों के उल्लंघन करने पर तीनों के खिलाफ नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट 188 के तहत एवं भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज़ कर प्रशासन आगे की कार्रवाई की बात कह रहा है।

Read More: सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सीएम शिवराज ने जताया शोक, कहा- …तुम जैसे गए, ऐसे भी जाता नहीं कोई

बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा था कि बाहर राज्य और दूसरे देश से आने वाले लोग जिला प्रशासन को सूचना दें। वहीं निर्देश में यह भी कहा गया था कि जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More: राज्यसभा चुनाव स्थगित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर, कहा- उपचुनाव से पहले न कराएं चुनाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"