रास्ते को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग, बीच-बचाव करने आए युवक की मौत, गांव में तनाव की स्थिति
रास्ते को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग, बीच-बचाव करने आए युवक की मौत, गांव में तनाव की स्थिति
मुरैना। जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र बारबासिन गांव में रास्ते के विवाद को लेकर गोलियां चल गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
Read More News: CM भूपेश बघेल बोले- किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते, बारदानों की कमी से नहीं हो पा रही धान खरीदी
जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले कल्ली गुर्जर और राजवीर गुर्जर के बीच रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वहीं आज फिर विवाद गहरा गया। कल्ली गुर्जर और उनके साथियों ने राजवीर पर रास्ते में गिर कर गोलीबारी कर दी।
Read More News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर
घटना के समय बीच-बचाव करने आए प्रभु गुर्जर की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं राजवीर घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने एक टीम गांव में तैनात कर दी है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस पार्टियां भी रवाना कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि एक बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर इसलिए भी लगता है कि आचार संहिता के समय जब सभी हत्या थानों में जब थे ऐसे में इस तरह से अपराधियों का इस्तेमाल कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
Read More News: अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों पर तीर, पत्थर से हमला, 15 से ज्यादा हुए घायल

Facebook


