छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, राजधानी रायपुर के संक्रमित युवक की थमी सांसें

छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, राजधानी रायपुर के संक्रमित युवक की थमी सांसें

छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, राजधानी रायपुर के संक्रमित युवक की थमी सांसें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 29, 2020 12:59 pm IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। बता दें कि यह छत्तीसगढ़ से पहली मौत है। वहीं तखतपुर के दो कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही राजधनी रायपुर के बिरगांव इलाके में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसे अस्पताल दाखिल किया गया था। अस्पताल में अपचार के दौरान उसका निधन हो गया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एकिअव मरीजों की संख्या 331 हो गई है।

Read More: अजीत जोगी के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, रेणु जोगी से फोन पर की बात

बता दें कि आज 17 नए पॉजिटिव केस और मिले हैं। राजनांदगांव से 11, राजधानी रायपुर में 1, महासमुंद, जगदलपुर, मुंगेली और दुर्ग से 1 मरीज और बिलासपुर से दो मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन पर त्रिपुरा के राज्यपाल ने जताया शोक, छिंदवाड़ा सांसद ने ट्वीट कर जताया शोक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"