सीएम के साथ बैठक के बाद वन मंत्री ने बनाई मीडिया से दूरी, सीएम आवास से निकलकर पहुंचे अज्ञात स्थान पर

सीएम के साथ बैठक के बाद वन मंत्री ने बनाई मीडिया से दूरी, सीएम आवास से निकलकर पहुंचे अज्ञात स्थान पर

सीएम के साथ बैठक के बाद वन मंत्री ने बनाई मीडिया से दूरी, सीएम आवास से निकलकर पहुंचे अज्ञात स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 3, 2019 4:04 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर पीसीसी चीफ पद के लिए कांग्रेस नेताओं के बीच ​खींचतान जारी है वहीं, दूसरी ओर वन मंत्री उमंग सिंघार द्वारा दिग्विजय सिंह पर दिए बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच दिग्विजय सिंह के खिलाफ दिए बयान को लेकर सीएम कमलनाथ ने वन मंत्री उमंग सिंघार को बातचीत के लिए बुलाया था। सीएम हाउस में दोनों के बीच इस मामले को लेकर लंबी बातचीत चली।

Read More: प्रदेश भर के सरपंचों को सीएम भूपेश बघेल ने लिखा पत्र, कुपोषण मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

वहीं, इस बैठक के बाद उमंग सिंघार मीडिया से दूरी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैठक के बाद उमंग सिंह मीडिया से चर्चा किए बिना ही सीएम हाउस से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सीएम हाउस से निकलने के बाद अपने बंगले पर नहीं पहुंचे हैं। वे रास्ते में ही गाड़ी बदलकर अज्ञात स्थान पर चले गए हैं।

Read More: नक्सलियों ने लिया RSS कार्यकर्ता की हत्या का जिम्मा, पर्चे फेंककर भाजपा-आरएसएस को दी ये चेतावनी

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह एक नंबर का ब्लैकमेलर बताया है, सिंगार ने कहा कि वो कौन सा धंधा है जो वो नहीं करते हैं। दिग्विजय सिंह रेत से लेकर शराब तक के कारोबार में शामिल हैं। वन मंत्री उमंग सिंघार यहीं नहीं रुके उन्होंने दिग्विजय सिंह को लताड़ लगाते हुए कहा कि वो हिंदू आतंकवाद पर बयान देकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं। दिेग्विजय सिंह इस तरह की बयान बाजी क्यों करते हैं ये सबको मालूम है।

Read More: उमंग-दिग्गी की जुबानी जंग में प्रदेश प्रभारी दीपक बवारिया की एंट्री, मंत्रियों से कहा- हद में रहें…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/8PCy3shKmHQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"