पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कमलनाथ ने सीएम शिवराज से पूछा- पहले तो खूब साइकिल चलाते थे और अब…

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कमलनाथ ने सीएम शिवराज से पूछा- पहले तो खूब साइकिल चलाते थे और अब...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कमलनाथ ने सीएम शिवराज से पूछा- पहले तो खूब साइकिल चलाते थे और अब…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 14, 2021 11:48 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमतों ने शतक मार दिया है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी है। भोपाल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पॉवर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए 4 पैसे प्रति लीटर है। जबकि भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर स्पीड पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 52 पैसे प्रति लीटर है। पेट्रेलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। साथ ही आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Read More: राजिम का पुन्नी मेला ही नहीं ‘मामा-भांजा’ मंदिर भी है विश्व प्रसिद्ध, जानिए क्या है मंदिर की मान्यता

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आसमान छूती जा रही है , वह उच्चतम व रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। जनता निरंतर राहत की मांग कर रही है लेकिन केंद्र की व राज्य की भाजपा सरकार करो में कोई कमी नहीं कर जनता को किसी भी प्रकार की राहत प्रदान नहीं कर रही है।

Read More: हंगामेदार रहेगा बजट सत्र, सत्ता पक्ष को घेरने भाजपा की पूरी तैयारी, विधायक दल की बैठक के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष कौशिक

विपक्ष में भाजपा के लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोधस्वरुप खूब साइकिल चलाते थे ,बैल गाड़ी यात्रा निकालते थे ,बड़े-बड़े धरने देते थे ,खूब भाषण देते थे , आज अनकी साइकिलें गायब है ,विरोध प्रदर्शन ग़ायब है ?

Read More: FASTAG 15 फरवरी से हो रहा अनिवार्य, फास्टैग के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए.. जानिए

सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले भारी भरकम करो में कमी कर जनता को तत्काल राहत प्रदान करें अन्यथा कांग्रेस इसके लिये प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। भाजपा सत्ता में आते ही भले जनता को भूल जाये लेकिन हम जनता के साथ खड़े हैं, खड़े रहेंगे और जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे।

Read More: ‘शादी का वादा करके सेक्स’… क्या सही मायने में ‘रेप’ कहलाएगा या नहीं?

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"