पूर्व सीएम कमलनाथ की शिवराज सिंह को नसीहत, कहा- झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक का मजाक मत उड़ाइए

पूर्व सीएम कमलनाथ की शिवराज सिंह को नसीहत, कहा- झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक का मजाक मत उड़ाइए

पूर्व सीएम कमलनाथ की शिवराज सिंह को नसीहत, कहा- झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक का मजाक मत उड़ाइए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: October 10, 2020 11:11 am IST

भोपाल: उपचुनाव की तारिख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों के नेता जहां एक और जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। सत्ता गंवाने के बाद विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी लगातार शिवराज सरकार पर हमलावार है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम कमलनाथ ने नारियल की पवित्रता को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर प्रहार किया है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा है कि आप झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक इस नारियल का मजाक मत उड़ाइए।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: IBC24 की खबर पर लगी मुहर, सामने आया रायपुर और पंजाब का ड्रग कनेक्शन, तीन पैडलर्स को पुलिस ने दबोचा

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराजजी, आपने ठीक कहा कि नारियल पवित्रता का प्रतीक है , सेवा का प्रतीक है ,इसका उपयोग हम पूजा में करते हैं इसीलिए तो मैं कहता हूं कि आप झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक इस नारियल का मजाक मत उड़ाइये , इसे गुमराह व भ्रमित करने वाली राजनीति का हिस्सा मत बनाइये। आप तो चुनाव को देखते हुए सिर्फ़ झूठे भूमिपूजन और शिलान्यास के नारियल फोड़ रहे है , जैसे आपने पिछले 15 वर्ष फोड़े। जिन 13 हज़ार किलोमीटर की सड़कों के लोकार्पण का आप जिक्र कर रहे हैं , ज़रा प्रदेश की जनता को यह भी बता दीजिये। क्या यह सड़के आपकी सरकार ने बनायी है , क्या इसकी शुरुआत आपने की थी?

Read More: CM भूपेश का संबोधन: एक नवंबर को मिलेगी ‘न्याय योजना’ की तीसरी किस्त की राशि, गर्मी में धान की जगह दलहन-तिलहन लगाएं किसान

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि शिवराज जी, आप अपनी चुनावी सभाओं में रोज़ हाथ उठाकर भले कितना भी संकल्प दिलवा दीजिये कि बहन- बेटियों की सुरक्षा के लिये मुझे टेम्पररी से परमानेंट मुख्यमंत्री बनवा दो। सच यह है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है , आज बहन- बेटियाँ सबसे ज़्यादा असुरक्षित हो गयी है। महिला अपराधों में , दुष्कर्म में प्रदेश फिर देश में शीर्ष पर पहुँच रहा है। बहन-बेटियों के साथ प्रदेश में रोज़ दरिंदगी की घटनाएँ घट रही है।

Read More: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी PL पुनिया पहुंचे स्पीकर हाउस, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से कर रहे हैं चर्चा

प्रदेश का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं है। अब आपके ही गृह ज़िले सिहोर के जावर थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। आख़िर कब यह घटनाएँ रुकेगी ?

Read More: कांग्रेस का वर्चुअल किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, हम छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बनाएंगे नया कानून


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"