पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे, लेकिन सरकार झूठी घोषणाओं से ही पेट रही

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे, लेकिन सरकार झूठी घोषणाओं से ही पेट रही

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे, लेकिन सरकार झूठी घोषणाओं से ही पेट रही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 3, 2020 1:18 pm IST

भोपाल: मध्यप्रगदेश में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी लगातार शिवराज सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम कमलनाथ ने बेरोजगारी और पुलिसभर्ती को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

Read More: मंत्री सिंहदेव का भाजपा पर करारा प्रहार, कहा- दुर्भाग्यजनक है कि कोरोना पर हो रही है राजनीति

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि पुलिस भर्ती के लिये हमारी सरकार में प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गई। भाजपा सरकार आने के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बेरोज़गार युवा निरंतर भर्ती शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार का रवैया इस मामले में उदासीन बना हुआ है।

Read More: पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने वाले टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार का तबादला, बीजापुर जिले में किए गए पदस्थ

उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करें। आज प्रदेश में युवा रोज़गार को लेकर दर- दर भटक रहा है। भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। वो सिर्फ़ झूठी घोषणाओं से ही पेट भरने का काम कर रही है।

Read More: घटिया चावल वितरण मामले में सीएम ने जताई नाराजगी, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"